फेसबुक आईडी हैक कर मांगी रकम : कैसे बचाएं फेसबुक अकाउंट ?
टेढ़ी बगिया निवासी अधिवक्ता की फेसबुक आईडी तीन दिन पहले हैक कर ली गई थी। उसका पासवर्ड बदलने के बाद 24 से अधिक रिश्तेदारों और परिचितों को मैसेंजर के माध्यम से मैसेज भेज दिए। कहा की मैं मुसीबत में फंसा हुआ हूँ। कुछ रुपयों की जरूरत है। अगर, आप मदद कर देंगे तो अच्छा होगा। कुछ समय बाद रूपये वापस कर दूंगा। 20-20 हजार रूपये की मांग शुरू कर दी। अपराधियों ने यह रकम पेटीएम या गूगल पे एप के माध्यम से खाते में भेजने के लिए कहा।
फेसबुक अकाउंट हैक होने से कैसे बचाएं
लॉकडाउन में हैकर्स ने पैसों की चपत लगाने का नया तरीका निकाल लिया है। ऐसे में आप अपना फेसबुक अकाउंट कैसे सुरक्षित कर सकते है। इसके लिए आप अपने फेसबुक अकाउंट में टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन( Two-Factor-Authentication) फीचर को ऑन कर लें। इसे ऑन करने से आपके फेसबुक अकाउंट के हैक होने की संभावनाएं काफी काम हो जाएगी।
चलिए अब जानते है कैसे इस फीचर को इनेबल किया जा सकता है।
स्टेप 1 टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन को ऑन करने के लिए सब से पहले अपने फेसबुक अकाउंट में लॉग इन कीजिये।
स्टेप 2 अब सेटिंग्स में जाकर उसमे ऊपर दायीं और इन्वर्टेड ट्रायंगल पर क्लिक करें
स्टेप 3 इसके बाद Security and Login ऑप्शन पर क्लिक करें।
Security and Login ऑप्शन के अंदर आपको कुछ अन्य ऑप्शन भी दिखा देंगे जैसे - Change Password और Login with Profile Picture . इनके नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Two Factor Authentication ऑप्शन दिखाई देगा।
अब इस Two Factor Authentication ऑप्शन पर क्लिक करें।
जैसे ही आप Two Factor Authentication ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने Two Factor Authentication ऑन करने के लिए दो विकल्प सामने आएंगे। पहला Text Message और दूसरा विकल्प Duo Mobile एप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आप पहला विकल्प चुन सकते हैं।
जैसे ही आप Text Message ऑप्शन को चुनेंगे तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एक 6 अंको का कोड भेजा जायेगा। जिसे आपको सामने दिए गए बॉक्स में भरना होता है।
जैसे ही आप उस 6 अंक के कोड को भर कर सबमिट पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक Two Factor Authentication ऑप्शन के इनेबल होने का मैसेज दिखाई देगा। इस से यह सुनिश्चित हो जाता है। कि आपके फेसबुक अकाउंट में Two Factor Authentication ऑप्शन इनेबल हो चुका है।
Two Factor Authentication ऑप्शन का लाभ
Two Factor Authentication ऑप्शन इनेबल होने से जब भी आपकी फेसबुक आईडी किसी नए फोन या कंप्यूटर पर खोली जाएगी तो आपके फेसबुक एप में एक नोटिफिकेशन आएगा। जिसमे आपको एक नया कोड मिलेगा। उस कोड की है सहायता से ही नयी डिवाइस में लॉगिन किया जा सकेगा।





0 टिप्पणियाँ