उत्तर प्रदेश: क्वारनटीन खत्म होते ही 6 तबलीगी जमातियों को भेजा गया जेल
खबर ये आई है कि 6 जमातियों को उनके आइसोलेशन पीरियड के ख़तम होने के बाद जेल भेज दिया गया है।
इससे पहले भी 4 जमातियों को जेल भेजा गया था।
खबर है कि उत्तर प्रदेश में जमातियों पर लगातार शिकंजा कसा हुआ है और बुधवार 6 मई को सीतापुर में 6 जमाती जिन्होंने दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीग़ी जमात की धार्मिक मण्डली में हिस्सा लिया था, उन्हें अस्थाई जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।
इन 6 जमातियों में से 5 जमाती बांग्लादेश से आये थे और टूरिस्ट वीसा पर आकर धर्म का प्रचार कर रहे थे और इन पर F.I.R. दर्ज पहले ही हो गयी थी।
अब इनको अस्थाई जेल में शिफ्ट कर दिया है। इनका 14 दिनों का क्वारंटाइन फेज चल रहा था जो 6 मई को ख़तम हुआ है और इन सभी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।
उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के 2,880 केस हो चुके हैं जिसमे से लगभग 1200 से 1300 केस जमातियों के हैं।
इन आकड़ों को देखकर आप समझ ही गए होंगे कि उत्तर प्रदेश में कोरोना के आंकड़ों में वृद्धि होने का मुख्य कारण जमती हैं।
और इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार इन लोगों पर लगातार शिकंजा कस रही है और जमातियों की धरपकड़ अभी भी जारी है। जमातियों को ढूढ़ने के लिए यू.पी. पुलिस सर्च ऑपरेशन कंडक्ट कर रही है।
अभी भी देश भर से जमाती मिल रहे हैं और जैसे ही ये पकड़े जाते हैं पहले क्वारंटाइन में भेजा जाता है और फिर इनपर कार्यवाही की जाती है।


0 टिप्पणियाँ