प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रोवाइड करने की तैयारी:


उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में 118 नए मामलों ने आंकड़ें को 2880 तक पंहुचा दिया हैं। जिसमे से 1152 केस तब्लीग़ी जमात के हैं।
कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने योगी सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है। यही वजह है कि CM योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कोरोना को लेकर बानी टीम 11 के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की।
योगी सरकार की कोरोना से निपटने के साथ ही प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की तैयारी है।

इमरजेंसी सेवाओं के लिए 75 ज़िलों के सरकारी अस्पतालों में 23 हजार बेड के साथ 2481 विशेषज्ञ डॉक्टर्स की तैनाती की गई है साथ ही सभी ज़िलों के 660 निजी अस्पतालों में 1 लाख से ज्यादा बेड का इंतज़ाम कर दिया गया है।

COVID-19 के लिए लेवल 1, लेवल 2 और लेवल 3 के अस्पतालों में 41 हजार आइसोलेशन बेड का इंतज़ाम है। और 1250 से ज्यादा वेंटिलेटर्स की व्यवस्था के साथ-साथ 21 हजार से ज्यादा क्वारंटाइन बेड की व्यवस्था भी की गई है।

इमरजेंसी सेवाओं में लगाए गए डॉक्टर्स पैरामेडिकल स्टाफ को इन्फेक्शन से बचाने के लिए विशेष ट्रेनिंग दी गई है और स्वास्थ्य से जुड़ी सामान्य समस्याओं के समाधान के लिए ऑनलाइन परामर्श की व्यवस्था लागू करके टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है।

ज़िलें में टेली-कंसल्टेन्सी की सुविधा भी दी गई है। जनपद स्तर पर टेलीफोन पर डॉक्टरी राय देने वाले डॉक्टर्स की जानकारी अखबारों में जारी कर दी गई है।
आम व्यक्ति इन नम्बरों पर फ़ोन करके अपनी समस्या बताकर उसके समाधार ले सकता है।