PM मोदी का राष्टीय सम्बोधन: 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोरोनोवायरस पेंडमिक पर राष्ट्र को संबोधित किया। यह प्रधानमंत्री का देशवासियों से पांचवा ऐसा सम्बोधन था। 

सम्बोधन से एक दिन पहले सोमवार को देश में लॉकडाउन को लेकर विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता भी प्रधानमंत्री ने की।



उल्लेखनीय रूप से, 22 मार्च के बाद से (जब उन्होंने कोरोनोवायरस स्थिति पर उनसे पहली बार बात की और केंद्रीय तथा राज्य सरकारों द्वारा महामारी को रोकने के लिए कदम उठाने की बात की) यह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री की पांचवीं ऐसी बातचीत है।

प्रधानमंत्री ने अपने सम्बोधन में ये महत्वपूर्ण बातें कहीं :

  • मैं आज एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा करता हूं। यह 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सरकार की ओर से COVID-19 पर की हुई घोषणा, RBI के फैसलों और आज के पैकेज के लिए 20 लाख करोड़ रुपये की घोषणा की गई है। यह भारत की जीडीपी का 10% है।
  • विभिन्न देशों के 42 लाख से अधिक लोग COVID-19 से संक्रमित हुए हैं, वायरस के कारण 2.75 लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में भी कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, मैं उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं, PM मोदी ने कहा। 
  • हमने पहले कभी इस तरह के संकट के बारे में नहीं देखा या सुना था। यह निश्चित रूप से मानव जाति के लिए अकल्पनीय है। यह अभूतपूर्व था। लेकिन मानवता इस वायरस से हार स्वीकार नहीं करेगी। हमें न ही केवल अपनी सुरक्षा करनी होगी, बल्कि आगे भी बढ़ना होगा। 
  • PM मोदी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में, लोकल सप्लायर्स ने हमारी मांगों को पूरा किया है; भारतीयों को "vocal about local" यानि 'लोकल के बारे में मुखर' होना है और उनसे उत्पाद खरीदना है। 
  • प्रधानमंत्री ने बताया कि "लॉकडाउन 4" अलग होगा और उसके नए नियम होंगे, और कहा कि इन नियमों की सूचना आपकों 18 मई से पहले दे दी जाएगी।
PM मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की जो भारत के ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट (GDP) का लगभग 10% है। उन्होंने आगे कहा, बुधवार को, वित्त मंत्री विशेष आर्थिक पैकेज के विवरण की घोषणा करेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी को भारत का बनाने के लिए भारत को आत्मनिर्भर बनाना ही एकमात्र तरीका है।
अंत में उन्होंने कहा कि
कोरोनोवायरस लंबे समय से हमारे जीवन का हिस्सा बनने जा रहा है, लेकिन हम अपने जीवन को इसके चारों ओर घूमने नहीं दे सकते।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनाव्विरुस के 3604 नए मामले दर्ज हुए हैं और 87 मौतें भी हो गयी है जिससे कोरोना मामलों की देश में संख्या 70756 हो गयी है तथा मौत का आंकड़ें 2293 तक पहुंच गया है।