उत्तर प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय :
लॉकडाउन के चलते देश की अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका लगा है। ऐसे में अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए योगी सरकार ने कई अहम फैसले लिये हैं।
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि
कैबिनेट बैठक में आर्थिक संसाधन बढ़ाने पर हुई चर्चा की गई। आर्थिक स्थिति
को देखते हुए कुछ चीजों की कीमतों में वृद्धि की गई है।
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कीमतें बढ़ाने का निर्णय लिया गया था, इस बढ़ोतरी से वित्त वर्ष 2020-21 में राज्य के लिए 2,350 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने की संभावना है
बैठक में पेट्रोल पर दो रुपये प्रति लीटर और डीजल पर एक रुपये प्रति लीटर वैट बढ़ाने को मंजूरी दे दी गई है।
तथा शराब के दाम बढ़ा दिए हैं।
नई कीमतें 6 मई (बुधवार)
रत 12 बजे से लागू होंगी। इसके साथ ही डीजल और पेट्रोल के दाम भी बढ़े हैं.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में उत्तर प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं महामारी रोग नियंत्रण अध्यादेश 2020 को मंजूरी देने के साथ-साथ 10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।
पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई वृद्धि :
गिरती हुई अर्थव्यवस्था को सँभालने के लिए ये सभी निर्णय लिए गए है। अर्थव्यवस्था को सँभालने के लिए यूपी कैबिनेट ने पेट्रोल व डीजल पर कर बढ़ा दिया है। तथा शराब की कीमत में भी वृद्धि की गई है।पेट्रोल पर दो और डीजल पर एक रुपये की वृद्धि को कैबिनेट ने मंजूरी दी गई है। पेट्रोल 71.91 रूपए प्रति लीटर से बढ़कर 73.91 रूपए हो गया है तथा डीजल की कीमत 62.85 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 63.86 रुपए हो गई है।
शराब के दाम भी बढ़े:
सरकार ने देशी शराब पर 5 रूपए प्रति बोतल टैक्स बढ़ाया है। जिसके हिसाब से 65 रुपये वाली बोतल अब 70 रुपये, 75 रुपये वाली बोतल 80 रुपये में मिलेगी।तथा विदेशी शराब 180 एमएल तक 10 रुपए, 500 ml तक 20 रुपए और 500 ml से अधिक 30 रुपये महंगी कर दी गई है। इसके साथ-साथ रेगुलर शराब 180 ml तक 20 रुपए, 500 ml तक 30 रुपए और 500 ml से अधिक 50 रुपए महंगी होंगी।


0 टिप्पणियाँ