कोरोनिल पर बाबा रामदेव की सफाई- आयुष मंत्रालय ने हमारे प्रयासों को सराहा।
ड्रग माफियाओं ने पूरे प्रयास किये कि आयुर्वेदिक दवाओं को बाजार में आने से रोका जाए।
बाबा रामदेव ने कहा है की हमने कोरोनिल के लिए लाइसेंस लिया था।
ड्रग माफियाओं पर तंज कसते हुए कहा -- तुम्हें जितनी गालियां मुझे देनी है दे लो, मैं गाली सुन सुनकर गाली प्रूफ हो चुका हूं लेकिन भारतीय सभ्यता संस्कृति को आयुर्वेद को तो कम से कम गाली मत दो. इससे मैं बहुत आहत हूं।
मेडिकल साइंस की प्रोटोकॉल पर ट्रायल किये।
सभी मानकों को ध्यान में रख कर कोरोनिल का परीक्षण किया।
कोरोनिल दवा बना कर हमने क्या गुनाह किया जो
आतंकवादी और देशद्रोहियों की तरह हम पर मुकदमे दर्ज करवाये जा रहे हैं।
इन ड्रग माफियाओं ने ये विचार फैला रखा है कि रिसर्च सिर्फ कोट पेंट टाई पहनने वाले कर सकते हैं, धोती पहनने वाले सन्यासियों को इसका अधिकार नहीं है।
बाबा रामदेव ने विश्वास दिलाया है , जल्द ही सभी दवाएं आम लोगों के लिए बाजार में उपलब्ध होंगी।


0 टिप्पणियाँ