गुवाहाटी हाई कोर्ट में एक अजीब मामला सामने आया।

एक पति ने पत्नी के सिंदूर ना लगाने और चूड़ी न पहनने पर कोर्ट में तलाक के लिए एप्लीकेशन दे दी।

दूरी ओर हाई कोर्ट ने भी इस तलाक़ को मंजूरी दे दी। जिसके आधार पत्नी के हिन्दू रीत रिवाज को ना मनना था।

कोर्ट का कहना है एक हिंदू महिला द्वारा इन रीति-रिवाजों को मानने से इनकार करने का मतलब है कि वह शादी स्वीकार करने से इनकार कर रही है।

पति की याचिका की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश अजय लाम्बा और न्यायमूर्ति सौमित्र सैकिया की एक खंड पीठ ने एक पारिवारिक अदालत के उस आदेश को खारिज कर दिया, जिसने इस आधार पर पति को तलाक की अनुमति नहीं दी थी कि पत्नी ने उसके साथ कोई क्रूरता नहीं की. व्यक्ति ने पारिवारिक अदालत के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।

उच्च न्यायलय का कहना है कि यदि हिन्दू स्त्री सिंदूर और चूड़ी नहीं पहनती इसका अर्थ है कि वो स्वयम को अविवाहित दिखाना चाहती है। 

इनकी शादी फरवरी 2012 में हुई थी लेकिन पत्नी नहीं चाहती थी कि वो पति के परिवार के सदस्यों के साथ रहे। इसकी वजह से झगड़े शुरू हो गए। दोनों मार्च 2013 से अलग रहने लगे।

महिला ने अपने पति और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन यह आरोप निराधार साबित हुआ।
Shockin-divorce-reason