COVID-19: उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी की नयी गाइडलाइन्स:
उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए नए प्लान पर काम रही है। यू.पी. सरकार कोरोना से निपटने के लिए वीकेंड लॉकडाउन फॉर्मूला लागू किया है।
COVID पैन्डेमिक के चलते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राज्य के लिए नए 'अनलॉक' दिशानिर्देश जारी किए।
दिशानिर्देशों के एक हिस्से के रूप में सभी बाजारों को सोमवार से शुक्रवार तक खुले रहने की अनुमति होगी तथा सप्ताहांत के दौरान वे बंद रहेंगे जब इन बाजारों में सैनिटाइज़ेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्माण गतिविधियों के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी औद्योगिक इकाइयों को शनिवार और रविवार को भी सैनिटाइज किया जाना चाहिए।
Chief Minister Yogi Adityanath issues fresh #UNLOCK guidelines for the state; all markets are allowed to remain open from Monday to Friday, sanitization process in markets will be done on weekends. pic.twitter.com/lpo48EnsdI— ANI UP (@ANINewsUP) July 12, 2020
अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह और सूचना) अवनीश अवस्थी ने कहा, "सप्ताहांत पर लॉकडाउन आने वाले शनिवार और रविवार से लागू किया जाएगा। विशेष रूप से भीड़ वाले इलाकों में। बाजार और कार्यालय इन दिनों बंद रहेंगे। हालांकि, बैंक खुले रहेंगे।"
उन्होंने आगे कहा, "यह (लॉकडाउन) कम से कम जुलाई महीने के लिए होगा।"
वर्तमान में, राज्य में 55 घंटे का लॉकडाउन चल रहा है, जो 10 जुलाई रात 10 बजे से शुरू हुआ, जो 13 जुलाई सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा।
आवश्यक सेवाओं में काम करने वालों के अलावा अन्य दुकानें और व्यापारिक संसथान उत्तर प्रदेश में रविवार को बंद रहे।
केवल आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले वाहनों को सड़कों पर चलते देखा गया वार्ना सड़कें सुनसान थी, क्योंकि टेम्पो, टैक्सी और सरकारी बसों का संचालन नहीं था।
राज्य की राजधानी लखनऊ और अन्य शहरों के सभी प्रमुख क्रॉसिंगों पर पुलिसकर्मी तैनात थे।


0 टिप्पणियाँ