राजधानी में आईपीएल प्रतिबंधित 

 

दिल्ली सरकार ने कोरोनावायरस के फैलाव को देखते हुए आईपीएल २०२० के दिल्ली में होने वाले सारे मैचों पर प्रतिबन्ध लगा दिया है |

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सीसोधिआ ने 13 मार्च २०२० को मीडिया को बताया की आईपीएल २०२० के सभी मैच जो की भारत की राजधानी में खेले जाने है उन सभी पर प्रतिबन्ध लगा दिया है | उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर भी ट्वीट करके यही बताया है की आईपीएल २०२० पर दिल्ली में प्रतिबन्ध लगा दिए गया है | दिल्ली का फ़िरोज़शाह कोटला स्टेडियम जिसका नाम अब अरुण जेटली स्टेडियम हो गया है वो आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स का घरेलु मैदान है |

आईपीएल २०२० का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स में बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 29 मार्च को खेला जायेगा |
IPL Governing Council 14 मार्च को मिलेगी और आईपीएल २०२० के मैचों का निर्णय लिया जायेगा | मैचों का खाली स्टेडियम में होने की संभावना है लेकिन अभी कुछ निश्चित रूप से नहीं कह सकते |

कोरोनावायरस के फैलाव को देखते हुए BCCI ने यह घोषित किआ है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही एकदिवसीये श्रंखला के दूसरे और तीसरे एकदिवसीये मैच भी खाली स्टेडियम में खेले जायेंगे जो की लखनऊ और कोलकाता में खेले जाने है |