उत्तर प्रदेश में 15 जिले किये जायेंगे सील :
खबर आयी है कि कोरोना संक्रमण को दीखते हुए योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में 15 जिलों के कोरोना हॉटस्पॉट इलाकों आज रात्रि 12 बजे से तरह से सील करने का फैसला किया है। यानि पुरे ज़िलों को सील नहीं किया जायेगा।
जिस तरह से उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं उसे देखते हुए योगी सरकार ने यह कदम उठाया है।
इन जिलों में उन जगहों पर सख्ती ज्यादा रखी जाएगी जहां पर कोरोना से संक्रमित मरीज मिले हैं। इन सभी जगहों पर कर्फ़्यू जैसी हालत रहेगी। किसी को भी बहार निकलने की अनुमति नहीं। कोरोनावायरस से परिस्थिति प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। आज आगरा में कोरोनावायरस से एक व्यक्ति की मौत भी हो गयी है।
मुख्य सचिव आर.के. तिवारी ने बताया है कि 15 जिलों को पूरी तरह सील नहीं किया जाएगा। इन जिलों के उन इलाको को सील किया जायेगा जो इलाके कोरोना के हॉटस्पॉट हैं अर्थात जहां मरीज पाए गए हैं। यह पाबंदी फिलहाल 13 अप्रैल तक के लिए की जा रही है। हर दिन रिव्यु किया जायेगा। 14 अप्रेल को सम्पूर्ण लॉकडाउन पर फैसला होने के बाद तय होगा कि सील की अवधि बढ़ेगी या नहीं। सरकार कोई भी अवसर लेना नहीं चाहती।
उन्होंने आगे बताया कि सरकार ने संक्रमितों की को संख्या देखने के बाद एहतियातन यह सोचा है।लॉकडाउन में हो रही लापरवाहियों को देखते हुए है। उन्होंने कहा कि इसी को देखते हुए हमने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि कम से कम पास जारी करें। अब इन जिलों के हर चौराहे, नुक्कड़ सील कर पुलिस तैनात किये जायेंगे। निवासियों को जरूरी सामान होम डिलीवरी से पंहुचा दिया जाएगा।
सरकार के आदेश में वाराणसी, लखनऊ, महराजगंज, बस्ती, बुलंदशहर, नोएडा, गाज़ियाबाद, शामली, कानपुर, सीतापुर, मेरठ, सहारनपुर, आगरा, फ़िरोज़ाबाद और बरेली शामिल हैं। मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने यह बोल दिए है की इन जगहों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



0 टिप्पणियाँ