कोरोना वायरस 28 दिन तह जिन्दा रह सकता है डीप फ्रीजर मे सावधान रहें 


Covid-19 लॉकडाउन के दौरान में फ्रिज और डीप फ्रीजर आमतौर पर  लोगों व दुकानदारों के लिए बहुत काम की चीज बन चुका है। परन्तु ये काम की चीज कोरोना वायरस के आराम की चीज बन चुका है। ज्यादातर घरों से लेकर बड़े-बड़े मेगा स्टोरों में सामान रखने के लिए रखे गए डीप फ्रीजर कोरोना वायरस की रहने की जगह  बन चुका हैं। गार्जियन के अनुसार अमेरिका के ग्लैडस्टोन इंस्टीट्यूट ने लोगों से अपील की है कि वह अपने फ्रिज और डीप फ्रीजर बिल्कुल  साफ रखें। और साथ ही उसमें रखा सामान दिन में दोबारा साफ करें, ताकि  Coronavirus के संक्रमण को पूरी तरह खत्म किया जा सके।



Coronavirus  के संक्रमण के कारण पूरी दुनिया  में चार अरब 80 करोड़ लोग लॉकडाउन परिस्थिति में रह रहे हैं। दुनियाभर में ज्यादातर लोगों ने डीप फ्रीजर में सामान भर रखा है, ताकि हालात ज्यादा खराब होने के समय यह सामान काम आ सके। इस सामान में ज्यादातर खाने-पीने का सामन हैं, इस मे कोल्ड ड्रिंक से लेकर ड्रिंक तक है । गार्जियन के अनुसार हम सामान्य रूप से फ्रिज और डीप फ्रीजर को ज्यादा सुरक्षित मानते हैं। लेकिन अब अमेरिकन सोसाइटी ऑफ माइक्रोबायोलॉजी ने वर्ष 2010 में सार्स वायरस के ऊपर किए गए शोध के आधार पर एक चेतावनी जारी कर दी गई  है।

सोसाइटी के मुताबिक सार्स वायरस और कोरोना वायरस दोनों का रूप एक जैसा ही है। Coronavirus डीप फ्रीजर में 28 दिन तक जिंदा रह सकता है, मतलब चार हफ्ते तक। ग्लैडस्टोन इंस्टीट्यूट के डॉ. वार्नर ग्रीन का कहना है कि यदि आप मानसिक शांति चाहते हैं तो डीप फ्रीजर में रखे सामान को सैनिटाइज जरूर करें। और डीप फ्रीजर को साफ रखें और खुद को भी।