जिंदगी के लिए जूझ रहा तानाशाह: उत्तर कोरिया में तख्ता पलट की कोशिश


जहाँ एक तरफ पूरी दुनिया कोरोना महामारी से परेशान है वही उत्तर कोरिया अपनी ही समस्याओं से जूझ रहा है। 
बात कुछ ऐसी है की उत्तर कोरिया के सर्वप्रमुख नेता किम जोंग-उन गायब हो गए हैं। खबरों की माने तो बात कुछ ऐसी है कि किम जोंग-उन की तबियत बहुत खराब है। यह अटकलें तब बढ़ना शुरू हुई जब किम जोंग ने 15 अप्रैल को मनाये जाने वाले देश के नेशनल हॉलिडे कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया। 

एक रिपोर्ट में तो किम का ब्रेन डेड होने की बात भी सामने आई है। हालाँकि स्वतंत्र रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी किम जोंग-उन की बेहतरी की कामना की है और ये भी कहा है कि उत्तर कोरिया के साथ उनके अच्छे सम्बन्ध हैं। हालाँकि उन्होंने किम जोंग की सेहत के बारे में सीधे-सीधे कोई टिपण्णी नहीं की। 
अब महत्वपूर्ण सवाल यह उठता है कि अगर तानाशाह की हालत ख़राब है तो इसके पीछे वजह क्या है। 
सवाल यह यह भी उठ रहे हैं की किम जोंग-उन की यह हालत की पीछे उनकी बहन किम यो-जोंग का हाथ तो नहीं है। 
किम यो-जोंग को उत्तर कोरिया में दूसरे सबसे महत्वपूर्ण चेहरे के तौर पर देखा जाने लगा है।
उन्हें तानाशाह का सबसे भरोसेमंद राजनैतिक सलाहकार भी माना जाता है। किम जोंग-उन की बहन उनसे करीब 4 साल छोटी हैं। और दोनों ने स्विट्ज़रलैंड से पढ़ाई पूरी की है। किम जोंग को अपनी बहन पर सबसे ज्यादा भरोसा है।
बीते दिनों में किम यो-जोंग को महत्वपूर्ण फैसला लेने वाले इलीट ग्रुप (Elite group) में दोबारा शामिल किया गया था। यह ग्रुप उत्तर कोरिया के सभी रणनीतिक कदम लेता है।
इससे पहले खबरें थी कि बीते वर्ष हनोई में अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच विपन्न होने के बाद किम यों-जोंग को इस ग्रुप से निकाल दिया गया था।
The Guardian की खबर के मुताबिक आज किम जोंग-उन की दुनिया में जो छवि है उसे तैयार करने में उनकी बहन किम यो-जोंग का काफी योगदान है।
2018 में दक्षिण कोरिया में होने वाले विंटर ओलंपिक्स में किम यो-जोंग ने उत्तर कोरिया के दल का प्रतिनिदित्व भी किया था।
विशेषज्ञों का मानना है कि किम यो-जोंग भी अपने भाई की तरह खतरनाक स्वभाव की हैं। जब मार्च दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया की मिलिट्री एक्सरसाइज का विरोध किया था तब किम यो-जोंग ने पहली बार सार्वजनिक बयान देते हुए कहा था कि "दक्षिण कोरिया डरे हुए कुत्ते की तरह भोंक रहा है।"

विशेषज्ञों का मानना है की किम यो-जोंग तानाशाह किम जोंग-उन की सलाहकार से ज़्यादा नहीं है और न ही कभी सत्ता पर काबिज़ होंगी। लेकिन अगर इनके परिवार का इतिहास देखें तो सत्ता के लिए अपने सगे-सम्बन्धियों की हत्या करना कोई नई बात नहीं है।
तो ऐसे में किम जोंग-उन की हालत की जिम्मेदार उनकी बहन किम यो-जोंग के होने की संभावना को नहीं टाला जा सकता है।