प्रोफेसर साहब की खुले आम धमकी 


कोरोना महामारी को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी दिन-रात अपनी जान की परवाह किए बगैर मेहनत कर रहे है ताकि देश कोरोना से इस लड़ाई में हार न जाए। 

उत्तर प्रदेश में मेडिकल रिसोर्सेज की कमी होने की वजह से मुश्किलों से जूझ रहे हैं। और हैरानी की बात यह है की संक्रमण वार्ड में ड्यूटी कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों के पास न तो पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट है और ना ही मास्क्स या दस्तानें उन्हें मिल रहे हैं। 

सुरक्षा उपकरणों की मांग को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों और स्वास्थ्य विभाग के बीच ठनी हुई है। कर्मचारियों  है कि उन्हें पी.पी.ई. किट दिए जाए ताकि ड्यूटी के दौरान उनपर संक्रमित होने का खतरा कम हो लेकिन स्वास्थ्य विभाग पर्याप्त मात्रा में सेफ्टी किट नहीं दे पा रहा है जिस वजह से हड़ताल तक की नौबत आ गई है। 


ऐसे ही हालात लखनऊ के इंटीग्रल मेडिकल इंस्टिट्यूट में हैं जहा सुरक्षा उपकरणों की कमी की वजह से स्वास्थ्य कर्मियों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। 
इंटीग्रल मेडिकल इंस्टिट्यूट में जब एक नर्स ने बना सेफ्टी किट के ड्यूटी पर जाने से मना कर दिया तो डॉ एम.एन. सिद्दीकी को इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने सबके सामने नर्स को धमकी दे डाली। 
लखनऊ इंटीग्रल मेडिकल इंस्टिट्यूट प्रोफेसर एम.एन. सिद्दीकी ने नर्स को सीधे शब्दों में कह दिया कि वो उनके पावर को नहीं जानती।
वे बोले,"ज्यादा ताव मुझको मत दिखाना........ आँख निकाल लूंगा तुम्हारी ....... एकदम       मुझसे अगर बदतमीज़ी किया....... मुझे तुम समझ नहीं रही हो ...... कि मैं कौन हूँ!"
डॉक्टर साहब नर्स आपको नहीं जानती क्योकि आपने ऐसा कुछ किया ही नहीं है जिससे लोग आपको जाने।
अगर आपको अपनी पावर दिखानी ही है तो स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए सेफ्टी किट का प्रबंध करवा दीजिये। फिर आपको अपनी पावर दिखने के लिए चिल्लाने  की जरुरत नहीं पड़ेगी लोग ऐसे ही आपकी पोवर देख लेंगे।