आगरा में कोरोनावायरस से हुई पहली मौत:
खबर आयी है कि बुधवार ( 8 अप्रैल ) को ताजनगरी आगरा में कोरोना वायरस से पहली मौत हो गई है। कमला नगर निवासी 76
वर्षीय महिला ने एस.एन. मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।
वे कमला नगर की निवासी थीं जिनका नाती नीदरलैंड से लौटा था और उसका सैंपल निगेटिव आया था जबकि महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया।
वही से छह अप्रैल को कोरोना की जांच
के लिए सैंपल भेजे गए, इसमें कोरोना की पुष्टि होने के बाद मंगलवार को 76
साल की महिला मरीज को एसएन में भर्ती किया गया था। आज सुबह उनकी मौत हो गई।
डी.एम. प्रभु एन सिंह ने बताया कि उनका नाती 15 मार्च को नीदरलैंड से लौटा था। उससे ही 76 साल की महिला कोरोना संक्रमित हो गईं, गंभीर हालत में एसएन में भर्ती किया गया था, यहां उनकी मौत हो गई।
आज ही आगरा में दो और पॉजिटिव केस मिले हैं जिसके बाद संक्रमितों की
संख्या 67 हो गई है। आगरा के सैंया निवासी संक्रमित व्यक्ति के बाद अब उनकी 12 वर्षीय बेटी और
32 वर्षीय पत्नी में संक्रमण मिला है।
डी.एम. ने पुष्टि करते हुए कहा यह
दोनों 50वें पॉजिटिव केस के संपर्क में आए थे। 50 वां पॉजिटिव केस साईं की
तकिया स्थित अस्पताल का लैब टेक्नीशियन था।
आगरा में कोरोना के 67 केस हो चुके हैं, इसमें से आठ ठीक हो गए हैं। एक की मौत हो गई है और 58 का इलाज चल रहा है। तब्लीगी जमात से जुडे कोरोना संक्रमित मरीज की संख्या 38। तथा विदेश से लौटने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 11 है।
आप सभी से अनुरोध है की आप लॉकडाउन का पूर्ण रूप से पालन करे और अपने-अपने घरों में रहे तथा सुरक्षित रहें।भारत में कोरोनावायरस के केसेस की संख्या 5,194 हो चुकी हैं और 402 ठीक हो चुके हैं तथा 149 लोगों की मौत भी हो चुकी है।


0 टिप्पणियाँ