कोरोना वायरस का प्रकोप देश में तेजी से बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में कोरोना ने देश में काफी रफ्तार पकड़ ली है।
इसी बीच दिल्ली AIIMS के डॉयरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कोरोना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत के कई इलाकों में कोरोना वायरस तीसरे स्टेज में पहुंच चुका है।
वही गृह मंत्रालय ने राज्यों के निर्देश दिए हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश भर में आवश्यक
वस्तुओं और लॉकडाउन उपायों की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए, और
"राज्य सरकारों के सहयोग से यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया
कि कोई जमाखोरी या काला बाजारी नहीं होनी चाहिए"।
गृह मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि गृह मंत्री ने आवश्यक वस्तुओं और लॉकडाउन उपायों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की है, जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के निर्देश भी दिए गए हैं।
उन्होंने बताया है कि राज्य सरकारें COVID-19 को फैलने से रोकने के लिए प्रोएक्टिव कदम उठा रहीं हैं। एक ओर वे जुटी हुई हैं कि प्रतिबंधित पब्लिक मूवमेंट ना हो तो दूसरी ओर वे संक्रमितों की मेडिकल स्क्रीनिंग की संख्या को बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के उपायों को लागू करने के लिए सबका सहयोग आवश्यक है।
वे आगे कहती हैं कि आने वाले सप्ताह में कई त्यौहार है तो इस सन्दर्भ में कई समुदाय के लीडर्स आगे आए हैं और अपने-अपने समुदाय के लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि सब लोग सरकार का सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि फार्मास्यूटिकल्स के संचार को काफी हद तक स्थिर कर दिया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) द्वारा शुरू की गई लाइफलाइन उड़ान योजना के तहत, 152 विमानों के माध्यम से 6 अप्रैल तक 200 टन से अधिक कार्गो का परिवहन किया गया है।
आवश्यक वस्तुओं के परिवहन के लिए, 6 अप्रैल तक भारत रेलवे ने 8,897 रेक या 4,57,296 वैगन लोड किए हैं। "इन कदमों के साथ, हम उम्मीद करते हैं कि लॉकडाउन उपायों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा ताकि लोगों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े," उन्होंने बताया।

