इंदौर से मिली खुशखबरी 


प्रतीकात्मक छवि

मध्य  प्रदेश में कोरोना से सब से बुरी तरह प्रभावित इंदौर से एक उम्मीद दिलाने वाली खबर आई है।  इंदौर  में एक 20 दिन की बच्ची समेत 21 दुधमुहें बच्चो ने कोरोना वायरस से जंग जीत ली है।  यह नवजात बच्ची मध्य प्रदेश की सब से काम उम्र की कोरोना मरीज थी।  इन बच्चो की लड़ाई में इनकी माताओं ने भी खास भूमिका निभाई।  इनके प्यार और दुलार के दम  पर ये बच्चे कोरोना वायरस को मात दे सके।  

इंदौर के एक निजी अस्पताल में बच्चों की डॉक्टर रश्मि शाद ने बताया कि  20 दिन की एक बच्ची , दो और 18 महीने के दो लड़कों को बीते 15 दिनों में कोरोना से ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है।  इन बच्चों की पिछली दो जाँच की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं।  20 दिन की कोरोना पॉजिटिव बच्ची को 1 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  उसे एक रिश्तेदार से संक्रमण हुआ था।  हैरत की बात है कि बच्ची की माँ दिन रात अपनी लाड़ली के साथ रही लेकिन संक्रमण की चपेट में नहीं आई।  

एक अन्य निजी अस्पताल में 18 अन्य बच्चों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई।  इन 18 बच्चों में छह बच्चों की उम्र छः महीने से कम है।  सीएमओ प्रवीण जैदा ने कहा, इन बच्चों और माताओं को 14 दिन तक आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है। 

इंदौर में 77 नए मामले, कुल संक्रमित 1935 : सोमवार को इंदौर में 77 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए।  इसी के साथ जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1935 हो गई है।   वहीँ के मरीज की कोरोना से मृत्यु भी हुई है।