मोदी सरकार 17 मई के बाद और अधिक ढील प्रदान कर सकती है, लेकिन लॉकडाउन खुलने की संभावना नहीं:


जैसा कि आप लोगों को पता ही है कि लॉकडाउन का तीसरा चरण चल रहा है और 17 मई को समाप्त होने वाला है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दोपहर 3 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की है।

उल्लेखनीय रूप से, 22 मार्च के बाद से (जब उन्होंने कोरोनोवायरस स्थिति पर उनसे पहली बार बात की और केंद्रीय तथा राज्य सरकारों द्वारा महामारी को रोकने के लिए कदम उठाने की बात की) यह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री की पांचवीं ऐसी बातचीत है।



24 मार्च को प्रधानमंत्री ने 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की। उन्होंने तीन सप्ताह के लॉकडाउन के अंतिम दिन, 14 अप्रैल को लॉकडाउन को बढ़ा दिया था। 1 मई को, सरकार ने एक अधिसूचना जारी की और लॉकडाउन को 17 मई तक, दो और सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया।
लॉकडाउन के तीसरा चरण के समाप्त होने (17 मई) के बाद भारत प्रतिबंधों में और ढील देख सकता है, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सचिव राजीव गौबा ने रविवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और स्वास्थ्य सचिवों के साथ बैठक के दौरान ये संकेत दिया।
रविवार को अपनी बैठक में, गौबा ने इस तथ्य पर भी जोर दिया कि केंद्र सरकार ने उद्योगों, व्यवसायों, स्टैंडअलोन की दुकानों और शराब की दुकानों को खोलने के लिए ढील देने की अनुमति दी है, अपितु राज्यों को अभी भी यह सुनिश्चित करते रहना पड़ेगा कि लोग सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करते रहें। 


सोमवार (11 मई) को हुई प्रधानमंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्रिओं के बीच हुई वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग में
कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि वे अपने राज्यों के लिए लॉकडाउन दिशानिर्देशों को बनाने तथा बदलने और कोरोनोवायरस संकट से निपटने में बड़ी भूमिका निभान चाहते हैं क्योंकि वे स्थिति के बारे में अधिक अवगत हैं।
वायरस से लड़ाई में प्रतिक्रिया तय करने के लिए और अधिक स्वतंत्रता पाने के लिए आग्रह करने वालों में पंजाब, केरल, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्री शामिल थे।
तीन राज्यों-तेलंगाना, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने मंगलवार (12 मई) से ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने का विरोध किया और केंद्र से कहा कि वह इसे पीछे धकेलने की सलाह दी और सचेत करते हुए कहा कि इससे कोरोना संदिग्धों की पहचान करना, आइसोलेट करना और परीक्षण करना कठिन हो जाएगा जो राज्यों में अव्यवस्था का कारण बन सकता हैं।