कानपुर में अस्पताल में डॉक्टरों ने किया डांस 


सोशल मीडिया  इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे नज़र आ रहा है कि एक अस्पताल में "लगान" फिल्म का गाना बज रहा है और कुछ डॉक्टर्स इस गाने पर डांस कर रहे हैं। 
इस वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो कानपूर के एक अस्पताल का है और कोरोना संकट के बीच बढ़ते काम के दबाव को कम करने के लिए डॉक्टर्स ने ऐसा किया है। 
साथ ही कोरोना मरीज़ों इससे उत्साह भी बढ़ा है 
दावा किया जा रहा है कि इस डांस से डॉक्टर्स और मरीज दोनों का उत्साह बढ़ता है......  क्या है वायरल वीडियो का सच?

यह वायरल वीडियो कानपुर के एल.एल.आर. हॉस्पिटल का है और इस वीडियो को एनेस्थिया ICU में काम कर रहे जूनियर डॉक्टर्स ने बनाया है। 
खुशनुमा माहौल से डॉक्टर और मरीज दोनों का ही उत्साह बढ़ता है।
ऐसा पता चला है कि ये वायरल वीडियो कोरोना मरीज़ों के इलाज में लगे डॉक्टरों ने ही बनाया है। 
अपने उत्साह को दिखाने के लिए डॉक्टर्स ने "लगान" फिल्म के गाने "चले चलो" पर डांस किया है। 
डांस करते हुए डॉक्टर्स ने हाथों को साफ़ करने और सैनेटाइजर का इस्तेमाल करने तथा कोरोना को हार के सन्देश भी दिए हैं।
कानपुर कोरोनावायरस का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है जिससे डॉक्टरों पर काम का दबाव है और मरीजों के मन में डर है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर्स का जागरूकता फैलाने वाला यह अंदाज डॉक्टर और मरीज दोनों  उत्साह को बढ़ाता है।