आज इतने बदल गए है रामायण में काम करने वाले लव कुश। अब  करते है यह काम !


 दर्शकों की मांग पर दूरदर्शन ने अपने सबसे लोक प्रिय धारावाहिक का पुनः प्रसारण शुरू कर दिया है ये तो आप जानते ही हैं। 
दूरदर्शन पर दोबारा आते ही इस प्रोग्राम ने TRP के सभी रेकॉर्डों को तोड़ दिया है। जिसकी वजह से दूरदर्शन बाकी TV चैनल के मुकाबले सबसे अधिक देखा जाने वाला चैनल बन चुका है। 
अभी फिलहाल दूरदर्शन पर उत्तर रामायण (लव कुश) का प्रसारण चल रहा है। जो प्रतिदिन रात्रि 9 बजे से दिखाया जाता है। 
इस में अगर लव और कुश का नाम अगर ना लिया जाए तो रामायण अधूरी सी लगती है। 
लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि रामायण में श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण के किरदार निभाने वालों के अलावा लव और कुश का किरदार निभाने वालें आज कहा हैं।
तो आइए जानते हैं कि ये दोनों कलाकार इन दिनों कहां हैं?

मयूरेश क्षत्रमाडे(लव)
उत्तर रामायण में लव का किरदार मयूरेश क्षत्रमाडे  ने निभाया था और आज इन्होने अभिनय छोड़ दिया है। वर्तमान में मयूरेश अमेरिका के न्यू जर्सी में रहते हैं। एक्टिंग छोड़कर मयूरेश अब एक निजी कंपनी के अध्यक्ष और सी.ई.ओ. हैं। उन्होंने पहले भी कई कंपनियों के प्रबंध निदेशक का पद संभाला है। मयूरेश एक अद्भुत लेखक भी हैं। उन्होंने विदेशी लेखकों के साथ 'स्पाइट एंड डेवलपमेंट' नामक पुस्तक लिखी है।










कुश का किरदार स्वप्निल जोशी ने 9 वर्ष की आयु में निभाया था जो अब 42 वर्ष के हो गए हैं। 
स्वप्निल आज टीवी के साथ-साथ मराठी फिल्म इंडस्ट्री के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। 1993 में, उन्होंने रामानंद सागर के शो 'श्रीकृष्ण' में भगवान् श्री कृष्ण के बाल रूप की भूमिका भी निभाई थी। 
स्वप्निल(कुश)


1997 में, स्वप्निल जोशी ने मशहूर टीवी शो 'अमानत' में इंदर की भूमिका निभाई। इसके बाद, उन्होंने कई सुपरहिट हिंदी धारावाहिकों जैसे "हद कर दी", "देश में निकला होगा चाँद" और "दिल विल प्यार व्यार" में भी काम किया। 
1997 में स्वप्निल ने नाना पाटेकर की फिल्म गुलाम-ए-मुस्तफा में सहायक भूमिका निभाई।