3 May से खुलेंगे Uttar Pradesh के ये शहर, CM Yogi ने तैयार किया 'प्लान'?

सिर्फ 2 दिन बचे हैं लॉकडाउन की अवधि को ख़त्म  होने के लिए। 3 मई को पता चलेगा कि लॉकडाउन खुलेगा या फिर से बढ़ेगा और हमे लॉकडाउन 3.0 देखने को मिलेगा?


कोरोना से निपटने के लिए रणनीति में थोड़ा बदलाव किया गया है। लॉकडाउन का लॉक खोलने के लिए पहले से ही पुरे देश को तीन जोन में बाँटा जा चुका है। लेकिन अब जोन के पैमाने बदल दिए जा चुके हैं।

स्वास्थ मंत्रालय ने नए पैमाने पर ज़िलों की एक नयी लिस्ट जारी की है जो केस की संख्या, डबलिंग रेट और टेस्टिंग के हिसाब से ज़िलों का विभाजन रेड जोन और ग्रीन जोन में करती है।
जो बताती है कि 3 मई के बाद कोनसे जिले रेड जोन में हैं और कोनसे जिले ग्रीन जोन में हैं।
ग्रीन जोन में वो जिले आते हैं जहाँ 21 दिन से कोई भी कोरोना का केस नहीं आया है। पहले ग्रीन जोन वो जोन थे जहाँ 28 दिन से कोरोना का कोई केस नहीं है। इसका नतीजा यह होगा कि अब ग्रीन जोन में पहले से ज़्यादा जिले आएंगे।
ओरेंज जोन में वो इलाके आते हैं जहां संक्रमण के कुछ मामले सामने निकलकर आ रहे हैं। इस जोन में आने वाले कोरोना संक्रमित इलाकों के अलावा अन्य इलाकों में पाबंदियों पर थोड़ी ढील दी जा सकती है। कोरोना संक्रमित इलाकों को छोड़कर अन्य लोगों को जरूरी सामान खरीदने जाने के लिए घर से निकलने की छूट शामिल है। इसके लिए प्रशासन समय सीमा भी निर्धारित कर सकता है।
रेड जोन में COVID-19 से खतरे वाले इलाके आते हैं। इस जोन में वो इलाके आते हैं, जहां कई लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं और ये संख्या लगातार बढ़ रही है। इन जोन में आने वाले लोगों को घरों से निकलने की कोई छूट नहीं है। किसी आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिसपर कॉल करके मदद मांगी जा सकती है। इस जोन में जरूरी चीजों की सप्लाई की जिम्मेदारी प्रशासन के हाथों में रहती है। इस जोन में आने वाले सभी इलाकों में सख्त पहरा लगाया जाता है और नियमों का पालन न करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाती है।

नई लिस्ट के मुताबिक देश के 130 ज़िले और उत्तर प्रदेश के 19 ज़िले रेड जोन में हैं।
284 ज़िले ऑरेंज जोन में हैं जिसमे से 36 ज़िले उत्तर प्रदेश के हैं। और 319 ज़िले ग्रीन जोन में हैं जिसमे से 20 ज़िले उत्तर प्रदेश के हैं।

उत्तर प्रदेश के रेड जोन में आने वाले ज़िले: 
आगरा, लखनऊ, सहारनपुर, कानपूर नगर, मुरादाबा, फ़िरोज़ाबाद, गौतम बुद्धनगर, बुलंदशहर, मेरठ, रायबरेली, वाराणसी, बिजनौर, अमरोहा, संत कबीर नगर, अलीगढ, मुज़फ्फरनगर, रामपुर, मथुरा, बरेली। 

उत्तर प्रदेश के ऑरेंज जोन में आने वाले ज़िले:
 गाज़ियाबाद, हापुड़, बागपत, बस्ती, बदायूं, सम्भल, औरैया, शामली, सीतापुर, बहराइच, कन्नौज, आजमगढ़, मैनपुरी, श्रावस्ती, बांदा, जौनपुर, एटा, कासगंज, सूल्तानपुर, प्रयागराज, जालौन, मिर्ज़ापुर, इटावा, प्रतापगढ़, गाजीपुर, गोंडा, मऊ, भदोही, उन्नाव, पीलीभीत, बलरामपुर, अयोध्या, गोरखपुर, झाँसी, हरदोही, कौशांभी।

उत्तर प्रदेश के ग्रीन जोन में आने वाले ज़िले: 
बाराबंकी, खीरी, हाथरस, महराजगंज, शाजहाँपुर, अम्बेडकर नगर, बलिया, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, हमीरपुर, कानपूर देहात, कुशीनगर, ललितपुर, महोबा, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, अमेठी।

यह लिस्ट 3 मई के बाद के लिए है। इस लिस्ट के ग्रीन जोन के  आधार पर ही ज़िलों में छूट दी जाएगी और जरुरत के आधार पर और ज़िलों को रेड या ऑरेंज जोन में शामिल किया जा सकता है।