सिडनी में खालिस्तानी समूह द्वारा Tik Tok भारत विरोधी कंटेंट डालने के बाद हरियाणी समूह के साथ हुई झड़प, आरोपित जस्सी घायल 






ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के हैरिस पार्क में शुक्रवार (28 अगस्त, 2020) की रात को टिकटॉक पर हुए एक विवाद को लेकर खालिस्तानियों के एक समूह के साथ हरियाणा के लोगों का झड़प हो गया। यह विवाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कंटेंट डालने को लेकर हुआ था।

एक हरियाणवी व्यक्ति ने वीडियो के देखने के बाद उस पर आपत्ति जताई। जिसके बाद देखते ही देखते यह मामला गंभीर हो गया। मामला इतना आगे बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने अपने सहयोगियों को हैरिस पार्क में इकट्ठा किया और हाथापाई पर उतर आए। झड़प से पहले पार्क में इकठ्ठा खालिस्तानियों ने खालिस्तान समर्थक नारे भी लगाए।


इस हिंसा का प्रमुख कारण था जस्सी नाम का एक खालिस्तानी समर्थक युवक जिसने टिक टॉक पर खालिस्तान के समर्थन और भारत के विरोध में बातें बोलना शुरू कर दीं। इस पर हरियाणवी प्रवासियों ने जमकर विरोध किया। झड़प से पहले जैसे ही खालिस्तानी गुंडों ने खालिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगाने शुरू किये, हरियाणवी लड़कों ने भड़ककर खालिस्तानी गुंडों पर धावा बोल दिया। इस लड़ाई में दोनों पक्षों को काफी चोटें आई, जिसमें भड़काऊ वीडियो बनाने वाले जस्सी को सबसे अधिक कूटा गया। उसने बाद में हरियाणवी लड़कों को देख लेने की धमकी भी दी। लेकिन इस धमकी के बदले में उसे और अधिक कूटा गया।


बता दें कि इस झड़प में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। वहीं मुख्य अपराधी जस्सी बुरी तरह घायल हो गया। ऑस्ट्रेलिया में हुए इस झड़प की वीडियो यूट्यूब पर इस वक्त वायरल हो रहा है।

एक व्यवसाय के मालिक नितिन सेतिया ने 9News को बताया, “यह जो कुछ हुआ अच्छा नहीं था।” “इस तरह की हरकत यहाँ के समुदाय के लिए बहुत बुरा है।” यह आशंका है कि इस तरह की गुंडागर्दी ऑस्ट्रेलिया में समुदाय की छवि को खराब करेगी। यह बताया गया है कि हरियाणवी और पंजाबी नेताओं ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कदम बढ़ाया है।